Thursday, August 20, 2026
spot_img
spot_img

[spt-posts-ticker]

35 C
Delhi
Thursday, August 20, 2026

[the_ad id="4685"]

spot_img

[spt-posts-ticker]

HomeBlogडीएवी स्कूल भंवरमाल में एडमिशन सूची निरस्त: अभिभावकों ने कलेक्टर से की...

डीएवी स्कूल भंवरमाल में एडमिशन सूची निरस्त: अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत, सहायक संचालक पर गंभीर आरोप..

संजय गुप्ता/बलरामपुर@ बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल भंवरमाल में बच्चों के दाखिले की सूची निरस्त किए जाने को लेकर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है.. गुरुवार को दर्जनों अभिभावक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सहायक संचालक (शिक्षा) रामानुजगंज पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की.. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में दाखिले के लिए एक व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर “ठेका” लिया जा रहा है, जानकारी के अनुसार अधिकारियों की मिलीभगत से दाखिला सूची रद्द की गई है.. अभिभावकों ने कलेक्टर को बताया कि यह व्यक्ति बीते कई वर्षों से दाखिले के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है.. एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सहायक संचालक के इशारे पर यह व्यक्ति अभिभावकों से मोटी रकम वसूलता है और दाखिले का आश्वासन देता है.. लेकिन बाद में अधिकारियों की सांठगांठ से चयनित बच्चों की सूची को निरस्त कर दिया जाता है.. इस बार भी कई बच्चों के दाखिले रद्द होने से अभिभावकों में रोष है।युवक ने बताया कि इस “दलाल” ने कई अभिभावकों से लाखों रुपये लिए, लेकिन दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई.. अभिभावकों ने मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी हो रही है।कलेक्टर ने अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.. साथ ही, स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए.. स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएवी स्कूल में इस तरह की अनियमितताएं पहले भी सामने आई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.. अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.. इस मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है..

कुछ त्रुटियां रहने के कारण सूची को निरस्त किया गया है.. अगले सप्ताह सूची में सभी को सम्मिलित करते हुए नई सूची जारी की जाएगी.. जो भी विसंगतियां होगी उसे पर भी सुधार किया जाएगा… (जिला शिक्षा अधिकारी, DN मिश्र)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[the_ad id="4686"]

[the_ad id="4687"]

Most Popular