Friday, June 19, 2026
spot_img
spot_img

[spt-posts-ticker]

41 C
Delhi
Friday, June 19, 2026

[the_ad id="4685"]

spot_img

[spt-posts-ticker]

HomeBlogअवरा झरिया घाट में फंसा ट्रक.. पिछले दो घंटे से NH 343...

अवरा झरिया घाट में फंसा ट्रक.. पिछले दो घंटे से NH 343 में आवागन ठप्प..

संजय गुप्ता/बलरामपुर@ बलरामपुर जिले का अवरा झरिया घाट में पिछले लगभग 3 घंटे से जाम लगा हुआ है.. कई घंटों से यात्री बस तथा ट्रकों का लंबा जाम लगने से यात्री और राहगीर हलाकान हो रहें है..

दरअसल बलरामपुर जिला का राष्ट्रीय राजमार्ग 343 इन दिनों पूरी तरह से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.. सड़कों की स्थिति बहुत ही बत्तर हो चुकी है.. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे ही नजर आ रहे है.. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि अब सड़क चलने के लायक बची ही नहीं है.. आज देर शाम अवरा झरिया घाट में एक ट्रक का पट्टा टूट जाने की वजह से ट्रक बुरी तरह से फंस गया है, जिसके वजह से वाहनों का आना जाना बंद हो गया है.. छोटी चार चक्का वाहन तो किसी तरह धीरे-धीरे वहां से निकल जा रही है लेकिन बड़ी वाहन नहीं निकल पा रही है.. ट्रकों और भारी वाहनों की कतार लगी हुई है.. और जाम लगा हुआ है.. ऐसे में अंबिकापुर से झारखंड राज्य जाने वाली यात्री बसें भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है.. जिसमें सबसे ज्यादा यदि कोई हला कान हो रहा है तो वो यात्री है.. फिलहाल मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग की गड़ियां और कुछ पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाले हुए है.. कब तक NH 343 मुख्य मार्ग बहाल हो सकेगा यह कहना अभी मुश्किल है..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[the_ad id="4686"]

[the_ad id="4687"]

Most Popular