Thursday, August 20, 2026
spot_img
spot_img

[spt-posts-ticker]

35 C
Delhi
Thursday, August 20, 2026

[the_ad id="4685"]

spot_img

[spt-posts-ticker]

HomeBlogकलेक्टर ने पीडीएस दुकान मेन्ड्राकला का किया औचक निरीक्षण....राशन वितरण की देखी...

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान मेन्ड्राकला का किया औचक निरीक्षण….राशन वितरण की देखी व्यवस्था !

अम्बिकापुर /29 जुलाई 2025/ अचूक संदेश /कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मंगलवार को अम्बिकापुर के ग्राम मेन्ड्राकला के शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसका ध्यान रखें, किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुकान के संचालक को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को सही समय पर राशन वितरण करें, नियमित रूप से दुकान खोलें। उन्होंने राशन लेने आए हितग्राहियों से भी बात की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[the_ad id="4686"]

[the_ad id="4687"]

Most Popular