Sunday, June 21, 2026
spot_img
spot_img

[spt-posts-ticker]

40 C
Delhi
Sunday, June 21, 2026

[the_ad id="4685"]

spot_img

[spt-posts-ticker]

HomeBlogसर्व सम्मति से मनोनीत किया गया बलरामपुर प्रेस क्लब का अध्यक्ष.. हुआ...

सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया बलरामपुर प्रेस क्लब का अध्यक्ष.. हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन..

संजय गुप्ता/बलरामपुर@ बलरामपुर जिला मुख्यालय में स्थित प्रेस क्लब भवन में जिले भर से आए पत्रकारों की उपस्थिति में प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से बैजनाथ केसरी को अध्यक्ष बनाया गया वहीं संरक्षक दायित्व पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं इजहार अहमद को दिया गया.. इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुप्ता के कार्यकाल की जमकर सराहना की उनके कार्यकाल के दौरान प्रेस क्लब के लिए भवन एवं प्रेस क्लब का रजिस्ट्रेशन संभव हो सका..

प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी में महासचिव आफताब आलम, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, धुरंधर तिवारी, राकेश कनौजिया , विकाश केसरी, सचिव सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील पासवान,प्रवक्ता प्रमोद मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी विकास दुबे को बनाया गया.. प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने बैजनाथ केसरी को बधाई दी.. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले के पत्रकारों को संगठित करना एवं उनके हित में काम करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी हम सब जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.. प्रेस क्लब के नवनियुक्त संरक्षक सतीश गुप्ता ने कहा कि हम सबको अपने कार्यों से समाज में आदर्श स्थापित करना है.. उन्होंने भी जनहित में कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई एवं पत्रकारों के एकजुट करने की बात कही..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[the_ad id="4686"]

[the_ad id="4687"]

Most Popular