Thursday, August 20, 2026
spot_img
spot_img

[spt-posts-ticker]

35 C
Delhi
Thursday, August 20, 2026

[the_ad id="4685"]

spot_img

[spt-posts-ticker]

HomeBlogविधायक प्रबोध मिंज ने सिंगीटाना में 15 लाख के विकास कार्यों का...

विधायक प्रबोध मिंज ने सिंगीटाना में 15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन….

अम्बिकापुर /11 जून 2025/ अचूक संदेश / लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रबोध मिंज जी ने मंगलवार को जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगीटाना में ₹15 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शैला कर्मा नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।विधायक श्री मिंज ने ग्राम पंचायत सिंगीटाना के प्रतीक्षालय के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात वृक्ष के नीचे जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।ग्रामीणों से संवाद में विधायक श्री मिंज ने कहा कि “पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होता है, आसपास की कई पंचायतों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क जुड़ेगा जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का शासन है हर व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिलेगा।इस दौरान ग्राम पंचायत सिंगीटाना की सरपंच श्रीमती जमुनी लकड़ा, उपसरपंच श्रीमती मालती देवी प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, रिखीनाथ राजवाड़े, विफल लकड़ा, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती रानी राजवाड़े, श्रीमती सुखनी दास, अन्नु सिंह, श्री संजय गुप्ता, श्री जगदेव सिंह, श्री लक्षनराम कुजुर, श्री बिहारी प्रजापति, श्री प्रेम मिंज, श्री मुन्ना गुप्ता, श्री चंदन प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[the_ad id="4686"]

[the_ad id="4687"]

Most Popular